6:07 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में फर्जी अस्पताल पर कार्रवाई, टीम ने किया सील

सहसवान में फर्जी अस्पताल पर कार्रवाई, टीम ने किया सील

सहसवान- क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। यह कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद की गई।
जानकारी के अनुसार,सुदेश यादव पुत्र अमर सिंह निवासी धोबरखेड़ा, सहसवान द्वारा शिकायत दी गई थी कि डॉ. उदल सिंह पुत्र बालकराम निवासी बक्सर, सहसवान द्वारा उस्मानपुर स्थित अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन और संदिग्ध डिग्री के आधार पर चलाया जा रहा है।
शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और नोडल अधिकारी/उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनीत कुमार व बाबू नितिन कुमार की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान अस्पताल के पास वैध रजिस्ट्रेशन और आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए।
इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है और कहा कि ऐसे अवैध अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ न हो सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.