कथा के सातवें और समापन दिवस पर श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन, बरेली में पूज्य महाराज श्री जी ने अंतिम सत्र का दिव्य वर्णन किया।
प्रातः 09:00 बजे से 12:00 बजे तक कथा का अंतिम सत्र सम्पन्न हुआ। महाराज जी ने इस अवसर पर श्रीकृष्ण विवाह कथाएँ, पांडवों का राजसूय यज्ञ, सुदामा चरित्र तथा कथा विश्राम का भावपूर्ण वर्णन किया।
महाराज जी ने समझाया कि श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग भक्त और भगवान के बीच प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। विवाह के समय भक्तजन भिन्न-भिन्न प्रकार के उपहार लेकर ठाकुर जी को अर्पित करते हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि भगवान को केवल भावनाओं की शुद्धता ही प्रिय है।
राजसूर्य यज्ञ के प्रसंग में महाराज जी ने बताया कि धर्म की स्थापना के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है और पांडवों ने इस यज्ञ द्वारा धर्म और न्याय की विजय सुनिश्चित की। सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बालसखा सुदामा के तुच्छ उपहार को भी अमूल्य बना दिया। यह प्रसंग हमें यह शिक्षा देता है कि भगवान के लिए उपहार का मूल्य नहीं, बल्कि भावनाओं की गहराई ही सबसे महत्वपूर्ण है।
कथा के समापन पर भक्तजन भावविभोर होकर भजन-कीर्तन में झूम उठे। वातावरण “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा। तत्पश्चात् हवन एवं पूर्णाहुति सम्पन्न हुई और सभी भक्तों ने श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण कर आनंद अनुभव किया। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें नगरवासियों और बाहर से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भक्ति का सुख पाया।
आज के दिवस यजमान डॉ श्री धीरेन्द्र कुमार -श्रीमती अर्चना राजपूत एवं श्री अनिल गुप्ता -श्रीमती सरिता गुप्ता ने नवग्रह पूजन आदि कर ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया |
इस अवसर पर श्री श्यामा श्याम रसिक परिवार ने श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति का एवं सभी श्रद्धालुओं, सहयोगी संस्थाओं एवं यजमानों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
समिति द्वारा समस्त यजमानों एवं सहयोगी संस्थाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पंकज गुप्ता, मनीष रस्तोगी, शोभित अग्रवाल, राहुल जौहरी, अशोक अवस्थी, रवि छाबड़ा, सुशील हरमिलापी, संजय आनंद, अनिल गुप्ता, CA प्रमोद अग्रवाल, ऐ के सिंह, श्याम कृष्ण गुप्ता, मनोज छिब्बर, मीर अवस्थी ,उपासना गुप्ता, दीक्षा अग्रवाल, रूचि रस्तोगी, पूर्णिमा मेहरा, छाया सक्सेना, दुर्गा जोशी, उषा शर्मा, मुकेश रस्तोगी, संजीव रस्तोगी, सरल सक्सेना, राजीव गौड़, एकांश गुप्ता, अमर सिंह, गोवर्धन यादव, मनोज घई, संजय गुप्ता, शिवम् अग्रवाल, दीपक मेहरा, शशांक शेखर, सुमित अग्रवाल,विनोद अरोड़ा, प्रेम नारायण केसरवानी, अवधेश रस्तोगी, सहित संस्था के समस्त सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

