UP में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था खत्म, 3.5 करोड़ उपभोक्ताओं को राहत।
लखनऊ 5 मई 2026।
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की व्यवस्था खत्म कर दी। अब सभी स्मार्ट मीटर पोस्टपेड की तरह काम करेंगे।
मंत्री ने कहा कि तकनीकी दिक्कतों और उपभोक्ताओं की शिकायतों के चलते ये कदम उठाया गया। अब महीने का बिल SMS/WhatsApp पर आएगा और 10 दिन में जमा करना होगा। महीनेभर के अंदर बिजली नहीं कटेगी। पुराना बकाया 10 किस्तों में दे सकेंगे।
प्रदेश में 75 लाख घरों में प्रीपेड मीटर लगे थे। तेज बिल और अचानक कटौती से लोग परेशान थे। उपभोक्ता परिषद के विरोध के बाद सरकार ने फैसला बदला।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

