बदायूं
वारण्टी अभियुक्त दबोचा: जरीफनगर पुलिस की सख्त कार्रवाई
बदायूँ | 03 मई 2026
जनपद में वांछित एवं वारण्टी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामवीर पुत्र गंगासहाय निवासी ग्राम मालपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सिविल जज जूनियर डिवीजन सहसवान न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई वाद संख्या 100920/2012, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
केशव गुप्ता की रिपोर्ट
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com