1:55 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: अब सिर्फ 23 दिन की चौधराहट, पंचायत चुनाव टले

बदायूं: अब सिर्फ 23 दिन की चौधराहट, पंचायत चुनाव टले।

उझानी-बदांयू 3 मई।

जिले की ग्राम पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 26 मई 2026 को सभी प्रधानों का 5 साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। अब सिर्फ 23 दिन की प्रधानी बची है, लेकिन न तो चुनाव की तारीख घोषित हुई है और न ही सरकार ने आगे की व्यवस्था स्पष्ट की है।

संवैधानिक व्यवस्था के तहत 27 मई से ग्राम पंचायतों में या तो प्रशासक बैठाए जाएंगे या तीन सदस्यीय प्रशासनिक समिति बनाकर काम चलाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इस बार मौजूदा प्रधानों को समिति में शामिल कर अप्रत्यक्ष रूप से कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।

समय पर चुनाव कराने को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर 30 अप्रैल को सुनवाई होनी थी, लेकिन टल गई। आर्टिकल 243-ई के तहत पंचायतों के चुनाव 5 साल के अंदर कराना अनिवार्य है। सुनवाई टलने से समय पर चुनाव अब मुश्किल लग रहे हैं।

भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार शायद अभी चुनाव नहीं चाहती। संविधान में कार्यकाल सीधे बढ़ाने की व्यवस्था नहीं है। बदायूं के प्रधान भी कार्यकाल बढ़ाने या समिति में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

जिले में प्रधानों के साथ-साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों की धड़कनें भी बढ़ी हैं। कई दावेदारों ने प्रचार में लाखों खर्च कर दिए हैं। 27 मई के बाद पंचायतों की व्यवस्था बदलना तय माना जा रहा है।


राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस