यूपी में डिजिटल जनगणना-7 मई से स्वगणना, 34 सवालों में बाइक से इंटरनेट तक की जानकारी देनी होगी।
बदांयू 3 मई।
यूपी में पहली बार डिजिटल जनगणना-2027 शुरू हो रही है। 7 मई से 21 मई तक http://se.census.gov.in पर परिवार का मुखिया स्वगणना फॉर्म भर सकेगा। फॉर्म भरने पर SE ID मिलेगी जो 22 मई से घर आने वाले प्रगणक को देनी होगी।
स्वगणना जरूरी नहीं, न कर पाएं तो प्रगणक खुद जानकारी लेंगे।
34 सवालों में पूछा जाएगा मकान नंबर, कमरे, छत-दीवार-फर्श की सामग्री, रसोई, LPG-PNG, पेयजल स्रोत, विवाहित जोड़ों की संख्या, टीवी, मोबाइल, कार, बाइक, साइकिल, इंटरनेट कनेक्शन है या नहीं।
निदेशक शीतल वर्मा ने बताया डाटा पूरी तरह गोपनीय रहेगा। टैक्स या पुलिस जांच में इस्तेमाल नहीं होगा। जानकारी देना अनिवार्य है।
पूरे प्रदेश में 5.25 लाख कर्मी लगेंगे, 3.90 लाख मकानसूचीकरण ब्लॉक बने। एक शिक्षक को महीने में ∼180 मकान सत्यापित करने होंगे। गर्मी के कारण सुबह-शाम काम के निर्देश।
फरवरी 2027 में जाति-धर्म समेत व्यक्तिगत गणना होगी। यह आजादी के बाद 8वीं जनगणना है।
किसी भी संशय के लिए टोल फ्री नंबर 1855 पर कॉल करें।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

