1:55 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मजदूरों को गमछा, फल कोल्ड ड्रिंक वितरण कर विश्व मजदूर दिवस मनाया

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत नें मजदूरों को गमछा, फल कोल्ड ड्रिंक वितरण कर विश्व मजदूर दिवस चौपुल पुल के नीचे बरेली में मनाया इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदू सिंघानिया ने बताया कि विश्व मजदूर दिवस मजदूरों के साथ एक अमेरिकन घटना है जब मजदूरों से 15 से 18 घंटे काम कराया जाता था उनको खाने-पीने एवं नहाने धोने और परिवार का भरण पोषण देखरेख करने तक का समय नहीं मिलता था धीरे-धीरे ऐसे हालात पूरे विश्व में मजदूरों के प्रति बन गए हालात इतने बिगड़े की 1 मई 1886 अमेरिका की मजदूर यूनियनों ने 8 घंटे से अधिक काम न किए जाने के लिए हड़ताल की इस हड़ताल के समय शिकागो की मार्केट में एक बम धमाका हुआ उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला पुलिस में श्रमिकों पर गोली चला दी इस दुखित घटना के बाद अमेरिका में 8 घंटे काम करने का समय निश्चित हुआ वर्तमान में भारत व अन्य देशों में भी श्रमिकों को 8 घंटे काम करने संबंधित नियम लागू हुआ इसी क्रम में संस्थान नें आज चौपुल पुल के नीचे मजदूरों को, चालकों को, विभिन्न प्रकार की मजदूरी करने वाले मजदूरों को गर्मी व धूपसे बचने के लिए सूती गमछा, फल कोल्ड ड्रिंक जीरा अन्य जरूरत का सामान देकर सम्मान करते हुए विश्व मजदूर दिवस मनाया इस मौके पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदू इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, संरक्षक भारतेंद्र सिंह, संरक्षण जे.आर गुप्ता, संरक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश कुमार मौर्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, रामकिशोर सुनीता अंजू ठाकुर, शुभम कश्यप आदि लोग मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस