8:25 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उघैती क्षेत्र के एसएस इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

एसएस इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

बदायूं:उघैती क्षेत्र के एसएस इंटर कालेज रियोनाई के छात्र-छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफलता का कीर्तिमान स्थापित किया।मंगलवार को विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।एसएस इंटर कॉलेज रियोनाई के छात्र-छात्राएं का बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। इंटर के छात्र अजित 80% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पुष्पेंद्र78.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्रदीप यादव ने 77.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं हाई स्कूल के विनय कुमार ने 85.3%अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।कर्तव्य ठाकुर ने 78% प्राप्त कर द्वितीय स्थान व रोशनी 76% अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय के विद्यालय प्रधानाचार्य जगदीश सिंह यादव ने मेधावी छात्र- छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय की स्थापना से लेकर निरंतर विद्यालय का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा है। इसके लिए विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं का परिश्रम और अभिभावकों का सहयोग सराहनीय है। इस दौरान छात्राओं को फूल माला पहनकर और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान प्रधानाचार्य जगदीश सिंह यादव , जनवेद यादव , भूपसिंह,सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.