ईरान-अमेरिका तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर असर, तेल कीमतों में 16% उछाल
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर दिखने लगा है। अहम समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य पर नाकेबंदी जैसी स्थिति के चलते पिछले 24 घंटे में केवल 5 जहाजों की आवाजाही दर्ज की गई है।
इसका सीधा असर कच्चे तेल की सप्लाई पर पड़ा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में करीब 16% तक उछाल आ गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो दुनिया भर में ईंधन महंगा हो सकता है और आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

