10:46 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मेरठ में दारोगा रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन की कार्रवाई

मेरठ में दारोगा रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सब इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी दारोगा एक पारिवारिक मुकदमे को सुलझाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। जैसे ही उसने पैसे लिए, टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया।

छत्रपाल सिंह 2023 बैच का सब इंस्पेक्टर है और उसे नौकरी करते हुए अभी करीब 2 साल ही हुए हैं। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस