10:46 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर: समय से पहले आ सकता है मानसून

भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर: इस बार समय से पहले आ सकता है मानसून

देश के ज्यादातर हिस्सों में अप्रैल से ही तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की चेतावनी दी है।

हालांकि, इस भीषण गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य समय से पहले दस्तक दे सकता है।

अनुमान है कि मई के आखिर तक दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन एक्सप्रेस