128 साल बाद ओलंपिक्स में क्रिकेट की वापसी, LA 2028 के लिए वेन्यू तय
करीब 128 साल के लंबे इंतजार के बाद क्रिकेट एक बार फिर ओलंपिक मंच पर वापसी करने जा रहा है। International Cricket Council ने 2028 Summer Olympics (LA 2028) के लिए क्रिकेट वेन्यू फाइनल कर दिया है।
सभी मुकाबले Pomona स्थित फेयरप्लेक्स मैदान पर खेले जाएंगे, जहां एक अस्थायी लेकिन आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। ग्राउंड-ब्रेकिंग सेरेमनी के साथ इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है।
ICC चेयरमैन जय शाह ने इसे क्रिकेट के वैश्विक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम बताया है। यह फैसला खेल को नए देशों तक पहुंचाने और इसकी लोकप्रियता बढ़ाने में अहम माना जा रहा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

