नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां से 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।
यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों को जोड़ेगा, जिससे यात्रा समय घटकर लगभग 6 से 8 घंटे रह जाएगा।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना से प्रदेश में कनेक्टिविटी मजबूत होगी, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

