टिहरी गढ़वाल हादसा: खाई में गिरी पिकअप, 8 लोगों की मौत
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। 10 लोगों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
बताया जा रहा है कि सभी लोग हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को रस्सियों की मदद से खाई से निकालकर अस्पताल भेजा गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

