पत्नी की हत्या का आरोप: बेटे ने ही खोली पिता की साजिश, CCTV से हुआ खुलासा
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां महिला की हत्या के मामले में उसके ही पति पर आरोप लगे हैं।
14 वर्षीय बेटे ने दावा किया कि उसके पिता ने ही उसकी मां की हत्या की। घटना के समय दोनों भाई स्कूल गए हुए थे और आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।
CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति घर में घुसते और कुछ देर बाद बाहर निकलते दिखाई दिया, जिसकी पहचान बेटे और परिजनों ने आरोपी पिता के रूप में की है।
पुलिस ने मामले में नामजद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

