5:59 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर : कस्बे के रिसोर्ट से चोरी बच्चे की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीम

इस्लामनगर : कस्बे के रिसोर्ट से चोरी हुए बच्चे की सकुशल बरामदगी होने पर थाना पुलिस टीम को नगर के लोगो ने फूल माला पहनाकर शाल उड़ाकर सम्मानित। चेयरमैन पति मुशाहिद अली ने 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया। जिलाध्यक्ष सत्यपाल गुप्ता ने पुलिस टीम की प्रशंसा की।
कस्बे के सहसवान रोड स्थित मोनार्क फार्म से 16 अप्रैल को शादी का कार्यक्रम के दौरान सौरभ उम्र एक वर्ष पुत्र भूखन प्रजापति निवासी ग्राम सिरसा थाना रजपुरा जनपद संभल मैरिज हॉल में अंदर कमरे में सोते समय एक गिरोह की महिला चुराकर ले गई थी।
बुधवार को बहजोई रोड स्थित कान्त टीवी सेन्टर के प्रांगण पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यपाल गुप्ता और चेयरमैन पति मुशाहिद अली के संयुक्त आयोजित कार्यक्रम में व्यापारीयों ने थाना प्रभारी उदयवीर सिंह व पुलिस टीम का प्रशंसनीय कार्य बताते हुए फूलमाला पहनाकर शाल उड़ाकर सम्मानित किया। नगर पंचायत चेयरमैन पति हाजि मुशाहिद अली की तरफ से पुलिस टीम के लिए 11 हजार, ग्यारह हजार रुपए की धन राशि नकद दी गई। इस दौरान संजीव पहलवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, सभासद देवेन्द्र सभापति, धर्म पाल आढ़ती, शरद बजाज, सज्जन गुप्ता, सभासद मुकेश गुप्ता, सभासद मजहर खान, सभासद राजू फूलमाली, शिवम मित्तल, अंकित वार्ष्णेय, नामित सभासद अंकित गुप्ता, उदित बजाज सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.