1:55 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

प्राकृतिक वातावरण पृथ्वी पर जीवन के आस्तित्व में एक बड़़ी भूमिका निभाता है-ट्री मैन

प्राकृतिक वातावरण पृथ्वी पर जीवन के आस्तित्व में एक बड़़ी भूमिका निभाता है-ट्री मैन

(पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश)

बिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पदमांचल पर ट्री मैन प्रशांत जैन द्वारा चलाएं जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत समति के संस्थापक ने ओषधीय इन्सुलिन के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का संदेश दिया ।
ट्री मैन प्रशांत जैन ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने प्रत्येक शुभ अवसरों के मौके पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इससे समाज के लोगों की सोच भी बदलेगी। साथ ही हमारे पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा आगे बोले कि प्राकृतिक वातावरण पृथ्वी पर जीवन के आस्तित्व में एक बड़़ी भूमिका निभाता है और यह पृथ्वी पर प्राणियों को उनके स्वभाविक रुप से विकसित होने में काफी सहायक है। लेकिन मनुष्य के कुछ बुरे और स्वार्थी गतिविधियों के कारण हमारा पर्यावरण बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। हर किसी को इसके बचाने एवं इसकी सुरक्षा के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर डॉ नीरज अग्निहोत्री, मनोज माहेश्वरी, प्रियांश जैन,भूपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।।

विज्ञापन एक्सप्रेस