1:55 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव ‘त्रिवेणी-2026’अत्यंत उत्साहपूर्ण और गौरवमयी

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘त्रिवेणी-2026’ का दूसरा दिन अत्यंत उत्साहपूर्ण और गौरवमयी रहा। आज का दिन पूर्णतः छात्राओं की उपलब्धियों और उनकी प्रतिभा को समर्पित रहा, जिसके अंतर्गत ‘प्रतिभा अलंकरण एवं पुरस्कार वितरण समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव त्रिवेणी -2026 समारोह का आज द्वितीय दिवस प्रतिभा अलंकरण पुरुस्कार वितरण के साथ उत्साह पूरक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष विशाल रस्तोगी तथा प्रबंध समिति के सचिव गौरव रस्तोगी के मुख्य आतिथ्य में एवं प्राचार्या प्रो० सरला चक्रवर्ती की अध्यक्षता में माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विशाल रस्तोगी ने कहा कि, “शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास है। आज की छात्राएं जिस प्रकार शैक्षिक और सह-शैक्षिक गतिविधियों में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, वह संस्थान के लिए गर्व का विषय है।” प्रबंध समिति के सचिव गौरव रस्तोगी ने अपने संबोधन में छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, “प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। हार और जीत से ऊपर उठकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी है। महाविद्यालय प्रशासन सदैव छात्राओं को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”


इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में सहभागिता करते हुए मोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। वर्ष भर की गई गतिविधियों, एवं प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया । रंगोली प्रतियोगिता में अदिति पटेल प्रथम, अनामिका प्रियंका द्वितीय तथा रश्मि महविश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में अदिति पटेल प्रथम, महविश द्वितीय तथा सेजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर्ट एवं क्राफ्ट में रश्मि प्रथम, अनमता द्वितीय, खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में वेदांशी प्रथम, वैष्णवी सेंगर द्वितीय तथा गौरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में स्नेहा प्रथम (एकल), दीक्षा काजल प्रथम (युगल) स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में केश सज्जा, व्यंजन प्रतियोगिता तथा अन्य प्रतियोगिताएं जिसमें महा विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया था, कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण ‘प्रतिभा अलंकरण’ के दौरान विभिन्न क्षेत्रों (अकादमिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और सामाजिक सेवा) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए और पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। स्नातक फाइनल ईयर की छात्रा वैष्णवी को स्टूडेंट ऑफ द ईयर से नवाजा गया। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्या प्रो० सरला चक्रवर्ती ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का यह ‘वार्षिक उत्सव’ केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि हमारी छात्राओं की साल भर की मेहनत, उनके कौशल और उनके सपनों का एक जीवंत प्रतिबिंब है। हमारी छात्राओं के अंदर किसी भी कार्य को करने की अद्भुत शक्ति है बस अपनी शक्ति को पहचानें और प्रत्येक कार्य को करने के लिए दृढ़ता से संकल्पित हो। क्योंकि याद रखना कि हार और जीत से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है—आपका प्रयास। आज आपने जो आत्मविश्वास मंच पर दिखाया है, वही आपकी असली सफलता है। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों,एवं समस्त महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सांस्कृतिक प्रभारी डॉ शिल्पी तोमर द्वारा किया गया। डॉ श्रद्धा यादव डॉ वंदना वर्मा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस