12:04 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान- अकबराबाद चौराहा से नसरुल्लागंज मार्ग पर रोज लग रहा जाम, गर्मी में लोग बेहाल

अकबराबाद चौराहा से नसरुल्लागंज मार्ग पर रोज लग रहा जाम, गर्मी में लोग बेहाल।

दुकानों को छोड़कर दुकानों के बाहर व्यापारियों ने डाला डेरा।

नसरुल्लागंज से जाने वाले अकबराबाद मार्ग पर व्यापारियों द्वारा दुकानों के बाहर समान लगाने के चलते लगा रहता है जाम वहीं कुछ व्यापारियों द्वारा ऊपर से ठेले वालों से महीना दरी बांधकर दुकानों के आगे खड़े करा लेते हैं ठेले जिसको जिम्मेदार लोग जानकर भी अंजान बने हुए हैं।

सहसवान- नगर के व्यस्ततम अकबराबाद चौराहा से नसरुल्लागंज जाने वाले मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। सड़क किनारे एवं बीच मार्ग पर ठेले लगाकर फल-सब्जी और अन्य सामान बेचे जाने से रास्ता संकरा हो जाता है, जिसके चलते वाहनों की आवाजाही बाधित रहती है।
सुबह से शाम तक बाइक, ई-रिक्शा, ठेला और अन्य छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसे दिखाई देते हैं। राहगीरों को निकलने तक में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच घंटों जाम में फंसने से आमजन परेशान हैं।
स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।
नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर लगे ठेलों को व्यवस्थित स्थान पर शिफ्ट कराया जाए तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त कर आम जनता को राहत दिलाई जाए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.