10:08 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू के कछला घाट पर बिना लाइफ जैकेट के श्रृद्धालुओं को गंगा पार करा रहे नाविक।

उझानी-बदांयू 19 अप्रैल।

प्रसाशन की अनदेखी के चलते बदांयू जिले के कछला गंगा घाट पर भी हालात चिंताजनक हैं। श्रद्धालुओं को बिना लाइफ जैकेट नाव में बैठाकर गंगा पार करा रहे हैं नाविक और प्रशासन की तरफ से कोई सख्ती नहीं दिख रही।

कछला घाट पर नावों में सवार श्रद्धालुओं को लाइफ जैकेट नहीं दी जा रही, जबकि हर नाव पर लाइफ जैकेट अनिवार्य है।
कछला गंगा घाट पर नाविकों के पास लाइफ जैकेट गायब है नावों में श्रृद्धालुओं की सुरक्षा को कोई उपकरण नहीं हैं, वही नाव में क्षमता से ज्यादा लोग बैठाए जा रहे हैं।

मथुरा में भी यही लापरवाही सामने आई थी – जिसमें 15 श्रृद्धालुओं की मौत हुई। कछला में भी हालात ऐसे ही हैं नाविक नियम तोड़ रहे हैं। गंगा घाट पर “श्रद्धालुओं की सुरक्षा भगवान भरोसे” वाली स्थिति बनी हुई है। गंगा में जलस्तर और धारा को देखते हुए बिना लाइफ जैकेट नौकायन बेहद खतरनाक है।

पुलिस प्रसाशन की अनदेखी के चलते कछला में बिना रजिस्ट्रेशन और बिना लाइफ जैकेट नाविक नाव चला रहे हैं।
कछला में स्नान पर्वों पर लाखों की भीड़ बढ़ जाती है। इसी भीड़ का फायदा उठाकर नाविक सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे हैं। कछला घाट भी गंगा का प्रमुख स्नान घाट है, जहां सावन-कार्तिक में भारी भीड़ होती है।
श्रद्धालुओं को भी सलाह दी जाती है बिना लाइफ जैकेट नाव पर न बैठें। अगर कोई नाविक नियम तोड़ता है तो नजदीकी पुलिस चौकी को तुरंत सूचना दें।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कछला घाट पर भी वाराणसी-मथुरा जैसी सख्ती और रोजाना चेकिंग जरूरी है, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.