कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या की
कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी 11 साल की जुड़वा बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद मां ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी दवा कारोबारी है और घटना के समय परिवार घर पर मौजूद था। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

