यूपी में भीषण गर्मी का कहर, पारा 45°C पार, कई जिलों में अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बांदा में शुक्रवार को तापमान 45.4°C रिकॉर्ड किया गया, जो देश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं वाराणसी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक कर दिया गया है।
प्रयागराज, झांसी समेत 17 जिलों में तापमान 40°C के पार पहुंच चुका है। हालांकि नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर में आंधी-बारिश के बाद तापमान में करीब 7°C की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है, महीने के अंत तक पारा 47–48°C तक पहुंचने की आशंका है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

