लखनऊ में महिला आरक्षण बिल पर बवाल, अपर्णा यादव का विरोध प्रदर्शन
लखनऊ में भाजपा नेता और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने विधानसभा के सामने महिला आरक्षण बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
उन्होंने समर्थकों के साथ सपा और कांग्रेस के झंडे जलाकर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की।
अपर्णा यादव ने कहा कि नारी शक्ति अधिनियम का बिल पास न होना दुर्भाग्यपूर्ण है और विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे महिलाओं को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते। उन्होंने कहा कि “अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।”
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

