बागपत में रिश्तों का खौफनाक अंत: चाचा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सिनोली गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चाचा मंजीत ने अपने भतीजे मुकुल की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने भांजे के साथ मिलकर मुकुल को घर से बुलाया, खेत में ले जाकर शराब पिलाई और नशे की हालत में उसके सीने में गोली मार दी।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे अपनी पत्नी और मुकुल के बीच अवैध संबंध का शक था, जिसके चलते उसने हत्या की साजिश रची। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी तलाश जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

