12:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

अमरोहा में ‘एक दुल्हन–दो दूल्हे’ का ड्रामा

अमरोहा में ‘एक दुल्हन–दो दूल्हे’ का ड्रामा, पुलिस की मौजूदगी में हुआ निकाह

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक दुल्हन के लिए दो दूल्हे बारात लेकर पहुंच गए। युवती की पहले मुरादाबाद में शादी तय थी, लेकिन विवाद के बाद रिश्ता टूट गया और उसी तारीख पर संभल के युवक से निकाह तय कर दिया गया।

संभल से बारात पहुंच चुकी थी और निकाह की तैयारी चल रही थी, तभी पहला मंगेतर भी बारात लेकर पहुंच गया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और दुल्हन से उसकी इच्छा पूछी।

दुल्हन ने पिता के फैसले पर भरोसा जताया, जिसके बाद संभल के दूल्हे के साथ निकाह संपन्न हुआ। वहीं पहला मंगेतर खाली हाथ लौट गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस