12:46 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

पैतृक जमीन पर कब्जा कर भाई बना दबंग, हिस्सेदारी मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

बदायूं

पैतृक जमीन पर कब्जा कर भाई बना दबंग, हिस्सेदारी मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

बदायूं/दातागंज। पैतृक संपत्ति को लेकर रिश्तों में दरार अब खुले संघर्ष में बदलती नजर आ रही है। शाहजहांपुर जनपद के थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी राम भरोसे लाल ने अपने ही सगे भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि उसका भाई न सिर्फ पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा किए हुए है, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी देकर दबाव बना रहा है।

पीड़ित राम भरोसे लाल के अनुसार, करीब 35 वर्ष पूर्व पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वह अपनी ससुराल में रहने लगे थे। इसी दौरान उनके सगे भाई सर्वेश पुत्र रामलाल ने उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर पूरी पैतृक संपत्ति पर कब्जा कर लिया। हाल ही में जब पीड़ित अपने पैतृक गांव सैनपुर पहुंचे और अपने वैधानिक हिस्से की मांग की, तो आरोपी ने खुलेआम दबंगई दिखाते हुए साफ इनकार कर दिया।

पीड़ित ने कोतवाली दातागंज पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस