12:46 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

बगरैन में विजीलेंस टीम के छापेमारी से मचा हड़कंप

बगरैन में विजीलेंस टीम के छापेमारी से मचा हड़कंप

बगरैन :- बदायूं ।कस्बे में बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली को लेकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी से हड़कंप मच गया। गुरुवार तड़के जब कस्बावासी नींद में थे तभी बिजली विभाग की विजीलेंस टीम ने अचानक छापा मारकर खलबली मचा दी। इस औचक कार्रवाई में कई लोग रंगें हाथ पकड़े गए, जिनके खिलाफ बिजली विभाग अब कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी में है। गुरुवार सुबह करीब छः बजे विजिलेंस टीम और पुलिस बल ने कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में दस्तक दी।टीम की गाड़ियां रूकते ही कस्बे में हड़कंप मच गया,लोग घरों से निकल कर देखने लगे। तो कुछ आनन फानन में कटिया हटाने की कोशिश की लेकिन टीम की मुस्तैदी के आगे उनकी न चली। छापेमारी के दौरान कई घरों में मीटर तो लगे थे, लेकिन केविल में कट लगाकर सीधे बिजली जलाई जा रही थी। कुछ घरों में तो मीटर ही नहीं मिला, वहां केवल अवैध रूप से डाली गई केविल के जरिए उपकरण चलाते पाए गए। विभाग द्वारा जांच के दौरान कुछ लोग अपने रसीद या मंजूरी के दस्तावेज भी नहीं दिखा सके। विजिलेंस टीम इस बार पूरी तैयारी के साथ आई थी।जिन घरों में अवैध रूप से बिजली जलती पाई गई, वहां टीम ने मौके की वीडियो ग्राफी की और फोटोग्राफ्स लिए। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कस्बावासियों से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें, अन्यथा भविष्य में भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस