10:52 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

संभल: पिता-पुत्र की लूट के बाद हत्या, शव मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा

संभल: पिता-पुत्र की लूट के बाद हत्या, शव मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा

उत्तर प्रदेश के संभल में पिता-पुत्र की लूट के बाद हत्या कर दी गई। आरोपियों ने दोनों के शव करीब 200 किमी दूर शामली के गन्ने के खेत में फेंक दिए।

बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद जब शव गांव पहुंचे तो ग्रामीण भड़क गए और भिरावटी चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने के बाद करीब 3 घंटे में लोग शांत हुए। हालात को देखते हुए कई थानों की पुलिस, PAC और RRF तैनात करनी पड़ी।

मामले में पुलिस ने एक आरोपी मनोज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जिसके पैर में गोली लगी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पिकअप बुकिंग के बहाने पिता-पुत्र को बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस