11:42 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद केस: अगली सुनवाई 23 अप्रैल को

बदायूं नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद केस: अगली सुनवाई 23 अप्रैल को

बदायूं में नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी। यह मामला सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में विचाराधीन है, जहां फिलहाल मुस्लिम पक्ष की बहस जारी है।

इंतजामिया कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए सुनवाई रोकने की मांग की है, जबकि हिंदू पक्ष का कहना है कि ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है।

साल 2022 से चल रहे इस केस में अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल मुख्य वादी हैं। हिंदू पक्ष का दावा है कि मस्जिद स्थल पर पहले मंदिर था, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे खारिज कर रहा है।

मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की रिपोर्ट भी अदालत में पेश की जा चुकी है। फिलहाल बहस का मुख्य मुद्दा यह है कि मामला सुनवाई योग्य है या नहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस