ज्योति मौर्या केस: तलाक अंतिम चरण में, समझौते की खबरें निकलीं फर्जी
उत्तर प्रदेश की PCS अफसर ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या के बीच चल रहे विवाद में सोशल मीडिया पर फैली सुलह की खबरें फर्जी साबित हुई हैं। गाज़ियाबाद में ADM पद पर तैनात ज्योति मौर्या ने स्पष्ट किया कि तलाक की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और अगले दो महीनों में फैसला हो सकता है।
दोनों के बीच फिलहाल अदालत में दो मामले चल रहे हैं—एक में आलोक ने हाईकोर्ट में गुजारा भत्ता की मांग की है, जबकि ज्योति मौर्या ने तलाक के लिए याचिका दाखिल की है। बता दें कि आलोक प्रतापगढ़ में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं और उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्होंने ही पत्नी को PCS अफसर बनने में सहयोग किया, लेकिन अब वह साथ नहीं रहना चाहतीं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

