1:50 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, चार हुए घायल

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, चार हुए घायल
बिल्सी। उघैती थाना क्षेत्र के गांव मोहन नगला में पुरानी रंजिश को लेकर पिछले तीन दिनों से दो पक्षों के बीच चल रही मारपीट की घटना रोकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार की सुबह भी यहां जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल चार लोग घायल हो गए। गांव निवासी विशाल पुत्र ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान विशाल और उनकी बहन शांति घायल हो गए। घटना के बाद विशाल ने उघैती थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल भेजा। वहीं, दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हुए हैं। उन्होंने भी पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है। उघैती थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस