बदायूं समाचार
लखनऊ के गांधी भवन प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के चतुर्थ द्विवार्षिक सम्मेलन में ऐलान किया गया कि विभाग द्वारा हटाए गए विद्युत संविदा कर्मियों को शीघ्र कार्य पर वापस लिया जाए अन्यथा की स्थिति में आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। सम्मेलन में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में विद्युत संविदा कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन के पहले दिन हुई कार्यवाही में वक्ताओं ने विभाग के कर्मचारियों के हालातों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा मजदूर कर्मचारी विरोधी श्रम संहिताओं और जनविरोधी नीतियों के बारे में विचार विमर्श किया गया। सम्मेलन में मजदूरों कर्मचारियों के संघर्षों और एकता के बारे में बातचीत की गई। सम्मेलन के दूसरे दिन चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी के डी मिश्रा एवं डॉ.सतीश की निगरानी में संपन्न हुई। जिसमें संघ के सदस्यों ने मोहम्मद खालिद को प्रदेश अध्यक्ष और हर्षवर्धन को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं देवेंद्र कुमार पांडे को प्रदेश महामंत्री निर्विरोध चुना हैl वही मुकेश कठेरिया को मध्यांचल उपाध्यक्ष तथा राकेश कुमार को मध्यांचल संगठन मंत्री चुना गया हैl इस दौरान ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह तार्रुद्दीन, बबलू ,हरीश चंद्र यादव, अल्लाह नूर, मुसब्बिर अली सिद्दीकी, रामसेवक, महावीर यादव आदि साथी मौजूद रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

