आढ़त से लाखों की चोरी, CCTV कैमरे भी ले गए चोर
बदायूं के दातागंज क्षेत्र में उसहैत के पास एक आढ़त में चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोर शटर का ताला तोड़कर करीब 80 बोरी सरसों और CCTV कैमरे ले गए। घटना बालाजी ट्रेडिंग कंपनी की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है, जबकि व्यापारियों ने जल्द खुलासे की मांग की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
