1:59 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मिठ्ऊआ सरकार के पूज्य मंहत आनंद मिश्रा ने कवि षट्वदन शंखधार को सम्मानित किया

कवि षट्वदन शंखधार को सम्मानित किया मिठ्ऊआ सरकार के पूज्य मंहत आनंद मिश्रा ने

बदायूं

श्री प्रकाश पटैरिया फैंस क्लब द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में ओरछा मध्य प्रदेश में बुंदेली रिसोर्ट में बदायूं के युवा कवि षट्वदन शंखधार को सम्मानित किया गया|
कार्यक्रम में पहुंचे छतरपुर मिठ्ऊआ हनुमंत धाम के मंहत पं आनंद मिश्रा ने सभी कवियों को आशीर्वाद दिया और काव्य पाठ को सराहा साथ ही कहा कि कविता समाज में नई चेतना को उत्पन्न करती है आज हमारे कवि हमारी संस्कृति और सनातन धर्म को बचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं| हम सभी इस बात की उनकी प्रशंसा करते हैं | आने वाले समय में हम अपने हनुमंत धाम छतरपुर में भी सभी को आमंत्रित करेंगे|
कार्यक्रम का आयोजन महाकवि श्री प्रकाश पटैरिया के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था| जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र के साहित्यकारों ने भी प्रतिभाग किया| कार्यक्रम के संयोजक राणा मुनि प्रताप सिंह ने सभी को हृदय से आभार धन्यवाद प्रकट किया| और सभी को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया| कार्यक्रम में मुख्य रूप से कवि सुमित ओरछा ,संतोष सागर ,अशोक चारण ,मनोज चौहान,शिखा उरजिता,वैभव अवस्थी,

विज्ञापन एक्सप्रेस