3:35 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

चोरी हुए ई रिक्शा को कोतवाली पुलिस ने किया बरामद

चोरी हुए ई रिक्शा को कोतवाली पुलिस ने किया बरामद।

सहसबान-नगर के मोहल्ला दहलीज निवासी आमिर पुत्र आजम ई रिक्शा चालक है जो की सवारियों को लेकर नुमाइश में प्रमोद इंटर कॉलेज के बराबर सवारियों को छोड़ने के लिए गया था वह अपने ई रिक्शा को खड़ा करके किसी कार्य से चला गया था तभी उसने आकर देखा उसका ई रिक्शा वहां नहीं मिला काफी तलाश करने के बाद ई रिक्शा का कोई पता नहीं चल सका जिसको लेकर उसने कोतवाली पुलिस को चोरी हुए ई रिक्शे की जानकारी दी बाद में कोतवाली में पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ ई रिक्शा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसको लेकर देर ना करते हुए कोतवाली पुलिस ने चोरी हुए ई रिक्शा को तलाशना शुरू कर दिया जिसको लेकर एक मुखबिर की सूचना पर चोरी हुए ई रिक्शे को खितौरा की तरफ से जाने वाले बिल्सी मार्ग की तरफ से जंगल में पड़े ई रिक्शा को कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया वही चोरी करने वाले चोर के लिए भी पुलिस तलाश रही है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया चोरी हुए ई रिक्शे के लिए बरामद कर लिया गया है चोर की तलाश भी की जा रही है जल्द उसको भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस