10:17 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, एक मैच बैन का खतरा

श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, एक मैच बैन का खतरा

श्रेयस अय्यर को IPL 2026 में बड़ी सजा का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स के कप्तान अय्यर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई इंडियन प्रीमियर लीग की आचार संहिता के उल्लंघन के तहत की गई है।

बताया गया कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते अय्यर दोषी पाए गए। यह उनका इस सीजन का दूसरा अपराध है, जिसके चलते उन पर भारी जुर्माना लगाया गया। अब अगर वह तीसरी बार ऐसा करते हैं तो उन्हें एक मैच के लिए बैन भी किया जा सकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस