8:26 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

40 दिन पहले हुई शादी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या

40 दिन पहले हुई शादी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या; दहेज उत्पीड़न का आरोप

हैदराबाद में बिहार की रहने वाली 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर इशिता यादव ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इशिता की शादी महज 40 दिन पहले मध्य प्रदेश निवासी नीरज भंसाल से हुई थी। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी और करीब 6 साल तक ऑनलाइन संपर्क में रहने के बाद उन्होंने विवाह किया था।

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही इशिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही, पति द्वारा अपनी स्टार्टअप में निवेश के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस