NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा, शिक्षा क्षेत्र में बड़ा फैसला
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने NCERT को ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा देने का फैसला लिया है। यह निर्णय UGC की सिफारिश के आधार पर लिया गया।
मंत्रालय के अनुसार, NCERT ने UGC पोर्टल पर आवेदन किया था, जिसमें इसकी छह प्रमुख इकाइयों को शामिल किया गया। इनमें अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूर, शिलांग और भोपाल स्थित संस्थान शामिल हैं।
UGC विशेषज्ञ समिति की सिफारिश के बाद NCERT को ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ जारी करने की मंजूरी दी गई, जिसके बाद इसे ‘मानित विश्वविद्यालय’ का दर्जा देने की प्रक्रिया आगे बढ़ी। यह कदम देश में शिक्षक शिक्षा और शोध को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

