नालंदा में महिला से हैवानियत की कोशिश, 2 आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
नालंदा के अजयपुर गांव में 20 वर्षीय विवाहित महिला के साथ सड़क पर अभद्रता और हैवानियत की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने महिला के कपड़े फाड़ने की कोशिश की और विरोध करने पर घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
घटना 26 मार्च की शाम की बताई जा रही है, जब महिला दुकान से घर लौट रही थी। शोर मचाने के बावजूद मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए आगे नहीं आए।
बिहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

