दातागंज स्टाम्प घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बदायूं के दातागंज उप-कोषागार में वर्ष 2019 के करीब ₹5.98 करोड़ के स्टाम्प घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने मुख्य आरोपी राजेश सागर को गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। जांच में दस्तावेजों में हेराफेरी और फर्जी अभिलेखों के जरिए सरकारी धन के गबन की पुष्टि हुई है। मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

