बाराबंकी में सनसनीखेज वारदात: 11 साल की बच्ची की हत्या, बहन और उसके साथी गिरफ्तार
बाराबंकी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 11 साल की नाबालिग बच्ची की हत्या कर दी गई। आरोप है कि बड़ी बहन और उसके साथी ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि बच्ची ने खेत में अपनी बहन को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और परिजनों को बताने की बात कही थी। इसी डर से दोनों आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

