दातागंज – रामस्वरूप गंगा देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में परीक्षा परिणाम वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न


केशव गुप्ता
आज दिनांक 28 मार्च 2026, दिन शनिवार को रामस्वरूप गंगा देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दातागंज (बदायूं) में परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता जी (संरक्षक) एवं शैलेष पाठक जी उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रबंध समिति के व्यवस्थापक श्री राम अवतार गुप्ता जी तथा कोषाध्यक्ष श्री पल्लव कुमार गुप्ता जी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मुकेश चंद्र शर्मा जी ने परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए विस्तृत परीक्षाफल प्रस्तुत किया, जिसमें विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यालय प्रमुख श्री ज्ञानेंद्र पाल सिंह जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को संरक्षक महोदय द्वारा ₹5000 की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। साथ ही सभी कक्षाओं एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिथिगणों द्वारा पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं अंकपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु एवं बहनों का सराहनीय योगदान रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

