आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 7 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर उसकी लाश लोहे के छोटे ड्रम में भर दी गई। यह ड्रम किरायेदार सुनील के कमरे से बरामद हुआ है। घटना के बाद से आरोपी सुनील फरार है और उसी पर हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

