दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़ा हुआ था और हथियारों की सप्लाई दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को की जानी थी।
पुलिस ने आरोपियों के पास से सब-मशीन गन समेत 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

