1:51 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

HC के आदेश पर 7 महीने बाद कब्र से निकाला शव, पत्नी पर हत्या का आरोप

HC के आदेश पर 7 महीने बाद कब्र से निकाला शव, पत्नी पर हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र के मोहम्मद रुस्तमपुर गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर 7 महीने पहले दफनाए गए खुर्शीद के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

खुर्शीद की लाश पहले घर में खून से लथपथ मिली थी, जिसे गोली लगने से मौत बताया गया था। लेकिन परिजनों ने शुरुआत से ही मामले को संदिग्ध बताते हुए पत्नी रहीमा (निवासी बिजनौर) पर हत्या का आरोप लगाया।

अदालत के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कर शव निकाला गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के असली कारणों का खुलासा होगा, जबकि पुलिस ने पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस