मेटा पर 3100 करोड़ का जुर्माना, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का दोषी करार
अमेरिका के न्यू मैक्सिको में एक जूरी ने Meta को बड़ा झटका देते हुए करीब 3100 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
करीब सात हफ्ते चले ट्रायल के बाद कोर्ट ने माना कि कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाया और बाल यौन शोषण से जुड़े खतरों को छिपाया।
इस फैसले को दुनिया भर में टेक कंपनियों के खिलाफ बढ़ती सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

