गर्लफ्रेंड की शादी तय होने से आहत युवक ने की आत्महत्या, व्हाट्सऐप पर छोड़ा मैसेज
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां लकी सिंह नाम के युवक ने गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और तय होने से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले युवक ने व्हाट्सऐप पर 💔 स्टेटस लगाया और अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो का ट्रेलर भी भेजा। जब उसे कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने यह कदम उठा लिया।
मरने से पहले युवक ने लिखा—
“मैं किसी के जाने पर खुद को खत्म कर रहा हूं… मेरी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए।”
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

