कुंवर गांव में सिपाही की सांठगांठ से दिनदहाड़े हो रहा है अवैध खनन सिपाही का रुक चुका है ट्रांसफर मशीन से अवैध खनन का वीडियो वायरल
कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है वहीं थाने के एक सिपाही की भूमिका खनन के मामले में संदिग्ध है सिपाही का नवम्बर माह में ट्रांसफर दातागंज हो गया था लेकिन सिपाही ने राजनीतिक पहुंच के चलते अपना ट्रांसफर रुकवा लिया अब सिपाही अनेकों अनैतिक कार्यों में संलिप्त हैं । बुधवार को एक वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मशीन से अवैध खनन किया जा रहा है वीडियो थाना क्षेत्र के गांव गरुइया का बताया जा रहा है । जिसमें बताया जा रहा है कि सिपाही की सांठगांठ से मिट्टी उठाकर खनन किया जा रहा है । सूत्रों का कहना है कि सिपाही के माध्यम से खनन माफिया थाने आकर सैटिंग करते हैं और बेरोकटोक बिना परमिशन क्षेत्र में अवैध खनन कर मिट्टी का कारोबार कर रहे हैं ।