हापुड़ हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में आदर्श नगर में हुए राजपाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मृतक की पत्नी रजनी और उसके प्रेमी बंटी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पिछले 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब राजपाल को इसकी जानकारी हुई और उसने विरोध किया, तो बीती रात सोते समय रजनी और बंटी ने लाठी से सिर और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

