दिल्ली रेलवे स्टेशन जासूसी कांड: कैमरों की लाइव फीड पाकिस्तान तक, बड़ा नेटवर्क बेनकाब
गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का खुलासा करते हुए नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था।
गिरोह का सरगना सुहेल समेत अब तक 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था, साथ ही दिल्ली-हरियाणा में लगाए गए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी।
करीब 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

